लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों का रखा जाए ख्याल : रणजीत
कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन के दौरान गरीब व मध्यवर्ग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि इस दौरान गरीब व मध्य वर्ग को विशेष ध्यान रखे। यह बात शिव सेना के प्रदेश प्रवक्ता रणजीत धीमान ने पत्रकारों से बात चीत करते हुए कही।
संवाद सहयोगी, नादौन : लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि इस दौरान गरीब व मध्य वर्ग के लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह बात शिव सेना के प्रदेश प्रवक्ता रणजीत धीमान ने कही। इस दौरान उनके साथ हिमाचल -पंजाब सोशल मीडिया प्रमुख दीपमाला, शिव सेना जिला युवा अध्यक्ष वरूण कुमार, उपाध्यक्ष मोहित धीमान भी उपस्थित थे। रणजीत धीमान ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान गरीब वर्ग से संबंधित कई लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बीपीएल में गलत चयन हुआ हैं। जो लोग साधन संपन्न हैं, उन्हें बीपीएल की सूची में डाला गया है। पात्र लोगों को वंचित रखा गया है जो कि गलत है। शिव सेना नेता ने कहा कि लॉकडाउन के बाद शिव सेना प्रदेश भर में अभियान चलाएगी कि कोई भी पात्र व्यक्ति बीपीएल व अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित न होना पड़े। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के त्यागपत्र के मामले में उन्होंने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है लेकिन जो स्वास्थ्य विभाग में आरोप लगे हैं। यह गंभीर विषय है मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।