Move to Jagran APP

सम्मानित होने वाली विभूतियों की सूची तैयार

सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा दिए जाने वाले शान- ए -¨हद ,शान -ए -हिमाचल और हमीर गौरव अवॉर्ड से अलंकृत होने वाली विभूतियों के चयन के लिए संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खुशहाल जगोता की अध्यक्षता में गठित 5 सदस्यीय समिति ने आज सूची को अंतिम रूप देकर संस्था के चेयरमैन राजेंद्र राणा को सौंप दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 03:17 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:49 PM (IST)
सम्मानित होने वाली विभूतियों की सूची तैयार
सम्मानित होने वाली विभूतियों की सूची तैयार

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : सर्व कल्याणकारी संस्था 25 नवंबर को सुजानपुर के चौगान में वार्षिक समारोह मनाएगी। समारोह में सम्मानित की जाने वाली विभूतियों के नामों की सूची संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खुशहाल जगोता की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति ने चेयरमैन राजेंद्र राणा को सौंप दी है। समारोह में विभूतियों को शान-ए-¨हद, शान-ए-हिमाचल व हमीर गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

loksabha election banner

विधायक राजेंद्र राणा ने बताया समारोह में जिला, प्रदेश व देश की 30 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। पांच सदस्यीय चयन समिति ने जिन नामों की सूची दी है उन्हें निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, बागवानी, आइटी, साहित्य, कला, संगीत, खेल, व्यापार, उद्यम, फिल्म जगत व सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था 17 साल से पीड़ित मानवता की सेवा व सामाजिक कार्यो में जुटी है। संस्था के साथ निरंतर लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश के कई शहरों में संस्था की शाखाएं कार्य कर रही हैं। संस्था अब तक 5803 गरीब लड़कियों की शादी में आर्थिक सहयोग दे चुकी है और 34 नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए जा चुके हैं। भविष्य में भी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। संस्था सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के महिला मंडलों को छह बार सम्मानित कर चुकी है और सातवीं बार इस समारोह में सम्मानित करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.