छनेड़ गांव को 14 दिन सैनिटाइज करेंगे रविंद्र डोगरा
हमीरपुर जिले कि कन्टेनमेट जोन बफर •ाोन तथा कोविड संक्रमित गांव तथा परिवारों के घरों से जहाँ जिला हमीरपुर के विधायक सांसदों तथा समस्त पार्टियों के नेताओं कार्यकर्ताओं व अध्यक्षों ने दूरी बना रखी हैए वही दुसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा ने ऐसी सभी जगहों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनेटाईजेशन अभियान अपने ही स्तर पर चला रखा है
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हमीरपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद कई क्षेत्रों को कंटेनमेंट और बफर जोन बनाया गया है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश के अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा ने अपने स्तर पर ऐसी जगहों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनिटाइजेशन अभियान चला रखा है। यही वजह है कि पंचायतों के महिला मंडल और युवा मंडलों सहित कई पंचायतों के प्रतिनिधि सैनिटाइजेशन के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में चलोह पंचायत की प्रधान सरोती देवी ने रविंद्र सिंह डोगरा का मोबाइल फोन नंबर सुजानपुर ब्लाक के अधिकारियों से लेकर छनेड़ गांव को सैनिटाइज करने के लिए संपर्क किया। प्रधान के एक फोन पर रविंद्र डोगरा खुद गांव में पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया। उनके इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है।
झांसी से आए एक युवक के कोरोना पॉजिटिव आने और उसी परिवार के अन्य पांच लोगों के संक्रमित होने के बाद चलोह पंचायत के छनेड़ गांव के लोगों में हड़कंप मच गया था। डोगरा ने जब गांव में जाकर सैनिटाइज किया तो अन्य लोगों के अलावा पीड़ित परिवार ने भी उनका आभार जताया। डोगरा ने पीड़ित परिवार सहित आसपास के घरों को तय मानकों के अनुसार पीपीई किट पहनकर सैनिटाइज किया। उपयोग के बाद उस किट को जला दिया गया।
पंचायत प्रधान सरोती देवी ने बताया की रविवार को डोगरा ने गांव को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू किया। उन्होंने प्रत्येक घर को एक एक हैंड सैनिटाइजर भी दिया। वहीं रविद्र डोगरा ने पत्रकारों से कहा कि यह केवल एक दिन का काम नहीं है। उन्हें 14 दिन तक लगातार इस गांव को सैनिटाइज करना होगा, जिससे पंचायत पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो सके। डोगरा के साथ जंदडू खेल मंडल के सचिन राणा और नीरज ने इस काम में उनका सहयोग दिया है।