चमराल चौक से आइटीआइ धरोड़ तक बनेगी सड़क
संवाद सहयोगी नादौन हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बड़ा क्षेत्र के चमर
संवाद सहयोगी, नादौन : हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बड़ा क्षेत्र के चमराल चौक से आइटीआइ धरोड़ तक पक्की सड़क बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग के बन जाने से दर्जन भर गांवों के लोगों की चार दशकों से चली आ रही मांग पूर्ण होगी। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि बड़ा क्षेत्र के इस इलाके के लोगों की चार दशक पुरानी मांग को मौजूदा जयराम ठाकुर सरकार ने अमलीजामा पहनाकर लोगों को सड़क सुविधा से जोड़कर सौगात प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से क्षेत्र के लोगों ने सड़क सुविधा को लेकर हर जगह संघर्ष किया, लेकिन उनके सपने को मौजूदा भाजपा सरकार ने साकार किया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग की स्वीकृति मिल जाने के बाद टेंडर की प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं को जल्द पूरा करके लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अग्निहोत्री ने कहा कि इस सड़क निर्माण से बड़ा इलाके के जंगली, चमराल, अंदारा, अप्पर जरयाल, लोअर जरयाल, जोल, सरूं, धनियारा और धरोड़ गांवों के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। उधर बड़ा क्षेत्र में इस घोषणा से गदगद पंचायत प्रधान अशोक सनोरिया, उपाध्यक्ष उमा चंद, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सरवन सिंह, बड़ा पंचायत के उपप्रधान अशोक कुमार, बूथ अध्यक्ष आशीष डोगरा, वार्ड पंच महिदर सिंह, गुरदयाल सिंह, वीरेंद्र सिंह ,डॉक्टर विजय कुमार, मोहित डोगरा ,सुनीता देवी, मनोज धीमान, तारा चंद, योगराज, दलीप सिंह, अश्वनी कुमार थोला,अरुण डोगरा, मस्त राम,किशोरी लाल, राजकुमार, हरबंश लाल , संजीव कुमार, जोगिदर सिंह, प्रकाश, विजय कुमार बिट्टू, सुदर्शन कुमार, विनोद कुमार, सुभाष चंद, मुकेश जरियाल आदि ने खुशी जाहिर करते हुए विजय अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया।