जाहू पंचायत में कुओं को जाने वाले रास्ते बदहाल
कुएं से पानी लाने वाला रास्ता 40 साल से कच्चा व खस्ताहाल। - पंचायत के वार्ड नंवर आठ में मांग के बावजूद नहीं हुई रास्ते की मुरम्मत। - रास्ते किनारे सरेआम फैंका जा रहा कूड़ा कचरा।
संवाद सहयोगी, जाहू : जाहू पंचायत के वार्ड आठ में दो कुओं को जाने वाले रास्ते बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। चालीस साल में एक बार भी इनकी मरम्मत नहीं हुई है। ऐसे में कुओं तक पहुंचना चुनौती भरा हो गया है। दूसरी ओर रास्ते के किनारे सरेआम घरों का कूड़ा फेंका जा रहा है। जाहू पंचायत के वार्ड आठ में चार परंपरागत कुएं है। सभी कुओं की पंचायत ने मुरम्मत करवाई है लेकिन तलाई गांव में कुओं को जाने वाला रास्ता कई साल बदहाल हैं। यह रास्ता कूहल में बदल गया है और किनारे पर झाड़ियां उग आई हैं। इससे ग्रामीणों को कुओं तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधीश हमीरपुर से मांग की है कि कुएं को जाने वाले रास्त की सुध ली जाए। जाहू पंचायत प्रधान राजू का कहना है कि सही मायने में वार्ड आठ में कुएं को जाने वाला रास्ता खराब है। यह रास्ता सरकारी भूमि पर है। पंचायत इसका जल्द निर्माण करवायगी तथा कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।