गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर की पूजा-अर्चना
उपमंडल भर में बीरवार को गोवर्धन पूजा का त्यौहार हषरेल्लास से मनाया गया। लोगों ने इस उत्सव पर घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना करके सुखशांति की प्रार्थनाएं की।
संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन में वीरवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया गया। लोगों ने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की प्रार्थना की। मिलाप चंद, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार, प्रकाश चंद, तिलकराज, ज्ञान चंद भाटिया, रोशनलाल, सांकी राम, प्रीतम चंद ने बताया कि भगवान कृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से हुई भारी बारिश से ब्रजवासियों को अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर उनकी रक्षा की थी। सातवें दिन श्री कृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा और हर वर्ष इस पर्वत की पूजा करने तथा उत्सव मानाने की आज्ञा दी थी। लोगों ने इस दिन गोधन गायों की भी पूजा-अर्चना की। उपमंडल के धनेटा, कांगू, गलोड़, रैल, बड़ा तथा रंगस आदि स्थानों में भी गोवर्धन पूजा के त्योहार को मनाया गया।