प्रभारी राजीव शुक्ला का दौरा सफल रहा : जार
जागरण संवाददाता हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन मामलों के नवनियुक्त प्रभारी र
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 05:39 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन मामलों के नवनियुक्त प्रभारी राजीव शुक्ला का प्रदेश का प्रथम दो दिवसीय दौरा सफल रहा है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने शुक्रवार को कही। 24 एवं 25 सितंबर को जिस प्रभावशाली तरीके से शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों व सदस्यों व जिला अध्यक्षों की बैठक को शिमला में संबोधित किया वह उनकी राजनीतिक परिपक्वता व अनुभव को दर्शाता है। अपना संदेश सभी प्रदेश के समस्त कार्यकत्र्ताओं को जिस प्रकार से दिया वह सभी के लिए बड़ा ही उत्साह वर्धक साबित हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें