नादौन में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
संवाद सहयोगी नादौन नादौन भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अगुवाई में युवा भाजपा
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अगुवाई में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंगस बाजार में चीन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गलवन घाटी में हुई घटना के बाद देशभर में चीनी सेना के खिलाफ आक्रोश है और देशभर में जगह जगह चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। युवा कार्यकर्ता महामंत्री अक्षय शर्मा, जिला सह-मीडिया प्रभारी अभय राणा, विजय अतुल, रवि, रिम्पी, मोहित चंदेल, राहुल, रोहित, अक्षु, मनु, हरदीप उप्पल, मुकेश, पंकज शर्मा, मोहित ठाकुर, कमल देव, अंकुश, शुभम आदि युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की चीनी राष्ट्रपति का पुतला भी फूंका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें