गाहलियां में राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस मनाया
गलोड़ क्षेत्र के अधिकांश आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सोमवार को तृतीय राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस मनाया गया। जिसमें आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने भगवान धनवंतरी की तस्वीर के समक्ष
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 08:30 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 08:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गलोड़ : गलोड़ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र में कार्यरत चिकित्सक डॉ. सुमन धीमान ने कहा कि धनवंतरी को वेद शास्त्रों के अनुसार देवताओं का भी चिकित्सक माना जाता है। उन्होंने आयुर्वेदिक पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक किया। डॉ. सुमन ने बताया कि आज के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान आरोग्यता के भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे। तत्काल से आज तक आयुर्वेद पद्धति से लोगों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने सभी को आयुर्वेद अनुसार जीवन शैली अपनाकर बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें