भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाएं विद्यार्थी
भगवती स्कूल जलाड़ी में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल के प्रवेश द्वार पर खूबसूरत रंगों से सुसज्जित रंगोली बनाई तथा दीप जलाकर पूजा अर्चना की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 07:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : भगवती स्कूल जलाड़ी में दिवाली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल के प्रवेशद्वार पर रंगोली बनाई तथा दीप जलाकर पूजा अर्चना की। पटाखे चलाने से होने वाले दुष्प्रभावों पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य आरती कटोच ने विद्यार्थियों को दिवाली का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें