Move to Jagran APP

मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग जरूरी

वर्तमान दौर में सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान में डिजीटल मीडिया की अहम भूमिका है लेकिन इसके साथ ही डिजीटल मीडिया का जिम्मेदारी एवं दायित्व के साथ उपयोग भी अत्यंत जरूरी है ताकि आम जनमानस तक सही जानकारी पहुंच सके।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 08:36 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 08:36 PM (IST)
मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग जरूरी
मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग जरूरी

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : प्रेस दिवस पर हमीर भवन में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त ऋचा वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान में डिजिटल मीडिया की अहम भूमिका है लेकिन इसके साथ ही डिजिटल मीडिया का दायित्व के साथ उपयोग भी अत्यंत जरूरी है।

loksabha election banner

उधर, सांसद अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में स्वतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, विपरीत परिस्थितियों में भी सच्चाई को सामने लाते हैं। यह चौथा स्तंभ के पूरी निष्ठा व जिम्मेवारी से काम करने की दिशा में जनता और मीडिया की बराबर की भागीदारी है। जनता अपने विवेक से मीडिया द्वारा दी गई जानकारी का सही प्रयोग करे। यहीं से लोकतंत्र मजबूत होता है। लोकतंत्र का घेरा लोगों द्वारा बनाई गई विधायिका से चलकर,कार्यपालिका, न्यायपालिका व मीडिया से होते हुए पुन: लोगों के पास ही आ जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.