सोशल मीडिया कन्वीनर नियुक्त किए
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोशल मीडिया के लिए जिला हमीरपुर से सोशल मीडिया कन्वीनर नियुक्त किए गए हैं।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोशल मीडिया के लिए जिला हमीरपुर से सोशल मीडिया कन्वीनर नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ के निर्देश पर हिमाचल सोशल मीडिया चेयरमैन अभिषेक राणा ने यह नियुक्तियां की हैं। इसमें सुजानपुर ब्लॉक के पूर्व यूथ अध्यक्ष अशीष शर्मा के साथ-साथ करीब आठ युवा नियुक्त किए गए हैं। इनमें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से संजीव कुमार, राजीव कुमार, बुद्धि सिंह, राजकुमार धीमान, सुनील दत्त, अनुज ठाकुर, बलवीर सिंह शामिल हैं। हमीरपुर से अरविद ठाकुर, मनीष प्रभाकर, विशाल कुमार, भोरंज से कात्यायनी रनौत, अविनाश कौशल, विवेक परमार, अनिल कुमार, कुलदीप सिंह, अरविद सिंह और नादौन से अनीश कुमार कमलजीत, सुमित ठाकुर बड़सर से समीर सेन, राकेश पटियाल की नियुक्ति की गई है।