विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू, 1600 अभ्यर्थी पहले दिन शामिल

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:28 AM (IST)

हमीरपुर जिले में पुलिस भर्ती प्रक्रिया आज से अनु मैदान में शुरू हो गई है, जिसमें पहले दिन 1600 पुरुष ...और पढ़ें

हमीरपुर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। फाइल फोटो

हमीरपुर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। फाइल फोटो

HighLights

  1. हमीरपुर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू।

  2. पहले दिन 1600 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षण में शामिल।

  3. भर्ती प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चलेगी, निष्पक्षता सुनिश्चित।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया आज से अनु मैदान में शुरू हो गई। भर्ती के पहले दिन शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के लिए 1600 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

भर्ती प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं, एक और दो नवंबर को आरक्षित दिवस रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कार्य पूरा किया जा सके।भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के शारीरिक मानकों और दक्षता की जांच की जा रही है।

अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मैदान में पहुंचने से पहले भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने पर ही अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण में शामिल होने दिया जाएगा।

29 अक्टूबर को करवा चौथ के कारण भर्ती प्रक्रिया नहीं होगी। पुलिस ने अभ्यर्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहुंचने और भर्ती कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मैदान में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरी भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाई जा रही है।