अम्मण के पुलिस आरक्षी धनवीर का निधन
पुलिस विभाग में तैनात मुख्य आरक्षी धनवीर सिंह उम्र 52 वर्ष का निधन हो गया। धनवीर सिंह कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे। करीब डेढ माह पहले उन्हें पीठ दर्द की शिकायत हुई थी। उसके बाद उन्होंने अपना इलाज आईजीएमसी शिमला
संवाद सहयोगी, भोटा : पुलिस विभाग में तैनात मुख्य आरक्षी धनवीर सिंह का 52 वर्ष कर उम्र में निधन हो गया। धनवीर सिंह कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे। करीब डेढ़ माह पहले उन्हें पीठदर्द की शिकायत हुई थी। उसके बाद उन्होंने इलाज आइजीएमसी शिमला व पीजीआइ चंडीगढ़ में करवाया, लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया। धनवीर वर्तमान में हमीरपुर में सेवाएं दे रहे थे। भोटा पुलिस चौकी में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव अम्मण में किया गया। इस मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें सलामी दी। उनके अंतिम संस्कार में बड़सर से डीएसपी जसबीर, हमीरपुर एसएचओ संजीव गौतम, एसएचओ भोरंज कुलदीप, भोटा एच एचएसआइ, जगदीश, संतोष व पुलिस कर्मचारी व होमगार्ड तथा कर्मचारियों सहित लोग पहुंचे। धनवीर अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गए हैं। धनवीर का बेटा भी पुलिस में है और बेटी बीएड कर रही है।