प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बांटी मिठाई व फल
संवाद सहयोगी भोटा मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेसी डेवेलपमेंट ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय
संवाद सहयोगी, भोटा : मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेसी डेवेलपमेंट ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों में मिठाई व फल भी बांटे गए। मिशन मोदी अगेन को सुचारू रूप से चलाने के लिए टीम के साथ भी विशेष रूप से चर्चा की। इस अवसर पर गांव की महिलाओं व कार्यकत्र्ताओं ने फलदार पौधे रोपे। कार्यकारिणी अध्यक्ष राम गोपाल काका के मार्गदर्शन व प्रदेशाध्यक्ष संजय ठाकुर के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश में यह सप्ताह मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष नवदीप ठाकुर ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा प्रभा भागरा व महामंत्री सोनू रानी के मार्गदर्शन से महिला मिशन संगठन को मजबूती मिली है।