जलाड़ी में मनरेगा मजदूरों को बताए अधिकार
विधिक सेवाएं समिति नादौन की ओर से ग्राम पंचायत जलाड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अधिवक्ता प्रवेश जंबाल ने लोगों को विभिन्न कानूनों के संबंध में जानकारी दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 05:57 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जलाड़ी : पंचायत जलाड़ी में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ता प्रवेश जंबाल ने विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों व महिलाओं के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए कोई आयसीमा नहीं रखी गई है। जबकि सामान्य जाति के लोग जिनकी आय दो लाख तक है, वह नि:शुल्क कानूनी सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा शिविर में मनरेगा के तहत काम कर रहे श्रमिकों को अधिकारों के प्रति सचेत किया गया। शिविर में पंचायत प्रधान वीना देवी, उपप्रधान राजिंद्र सिंह, पूर्व उपप्रधान हरदीप ¨सह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें