भाजयुमो आइटी सेल के सहसंयोजक बने निशांत
संवाद सहयोगी नादौन नादौन के निशांत शर्मा को भाजयुमो आइटी सेल की प्रदेश इकाई का सहसं
संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन के निशांत शर्मा को भाजयुमो आइटी सेल की प्रदेश इकाई का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस ताजपोशी पर कार्यकत्र्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर व आइटी सेल के प्रदेशाध्यक्ष मेडी नरयाल का आभार प्रकट किया है।
भाजयुमो नादौन इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र जिदू, महामंत्री अक्षय शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रगुण गौतम, भाजयुमो आइटी संयोजक मंडल नादौन यशु परमार, भाजपा आइटी संयोजक मनोहर शर्मा, भाजयुमो सचिव अंकित शर्मा, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अभय राणा, शहरी इकाई अध्यक्ष केशव गोस्वामी ने निशांत शर्मा की नियुक्ति को उनके संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम बताया है। निशांत शर्मा ने कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।