नादौन शहरी सेवादल कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा
नादौन शहरी कांग्रेस सेवादल की पहली बैठक मंगलवार को नादौन में शहरी कांग्रेस सेवादल के शहरी अध्यक्ष कुलदीप चौधरी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्यथिति सेवादल के जिला अध्यक्ष मदन लाल कौंडल उपस्थित रहे।
संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन शहरी कांग्रेस सेवादल की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवादल के जिला अध्यक्ष मदन लाल कौंडल भी मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई व नादौन शहरी सेवादल कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई। मदन लाल कौंडल ने बताया कि सेवादल लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार करेगा। आज हर जगह प्रदेश में सेवादल अपनी भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर सेवादल के जिला सचिव किशोर चंद, शहरी अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, प्रकाश चंद, राजीव भाटिया, अजीत ¨सह, मनोज कुमार, द¨वदर ¨सह, पुरुषोत्तम चंद व ज्योति प्रकाश आदि मौजूद रहे।