Move to Jagran APP

गांधी की प्रतिमा से बदसलूकी करने वालों का तीन दिन बाद भी नहीं सुराग

लोगों का कहना है कि जब यह सब हो रहा था तो क्या गश्त कर रहे होमगार्डों ने भी इन्हें नहीं देखा। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 13 Nov 2017 10:13 AM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 10:13 AM (IST)
गांधी की प्रतिमा से बदसलूकी करने वालों का तीन दिन बाद भी नहीं सुराग
गांधी की प्रतिमा से बदसलूकी करने वालों का तीन दिन बाद भी नहीं सुराग

हमीरपुर, संवाद सहयोगी। हमीरपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ बदसलूकी करने वालों का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस कारण शहर के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। विधानसभा चुनाव में मतदान करने के बाद लोग आराम कर रहे थे वहीं शरारती तत्व वीरवार रात गांधी चौक पर शराब पीकर हुड़दंग और तोडफ़ोड़ कर रहे थे। शुक्रवार सुबह हमीरपुर में बने महात्मा गांधी स्मारक पर उनकी प्रतिमा को काले कोट से ढक दिया था और उसपर पुराने फूलों की मालाएं चढ़ा दी थी। यहीं नहीं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर लगा चश्मा और लाठी को भी अनजान व्यक्तियों ने तोड़ दिया था। 

loksabha election banner

वीरवार रात हुई इस घटना के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में छानबीन में जुट गई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गांधी की प्रतिमा के साथ किसने ऐसा व्यवहार किया इसके बारे में पुलिस को भी पता नहीं चला। हालांकि चुनाव के दौरान हमीरपुर बाजार में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हुए थे लेकिन शहर के मुख्य चौक पर हुड़दंगी अपना काम कर गए।

लोगों का कहना है कि जब यह सब हो रहा था तो क्या गश्त कर रहे होमगार्डों ने भी इन्हें नहीं देखा। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई है। पुलिस अधिक्षक रमन कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी की प्रतिमा से बदसलूकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.