कल्याण शिविर में बनाए दिव्यांगता प्रमाणपत्र
- दिव्यांग कल्याण शिविर में लोगों की समस्याओं का किया निपटारा
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, भोरंज : मिनी सचिवालय भोरंज में दिव्यांग कल्याण शिविर लगाया। इस दौरान दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए और कृत्रिम अंग लगाने की औपचारिकता पूरी की। शिविर में विधायक कमलेश कुमारी ने लोगों की समस्याएं सुनी। एसडीएम भोरंज अमित कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। कमलेश कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने दिव्यांग कल्याण सभा की मांग पर मुख्यमंत्री से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शिविर लगाने की बात की थी। अब पूरे प्रदेश में ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, अजय शर्मा, वीरेंद्र डोगरा, अंजू ठाकुर, दलवीर ठाकुर, संजय ठाकुर, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें