Move to Jagran APP

नगर परिषद सुजानपुर को आज मिलेगा अध्यक्ष

नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष पद सर्वसम्मति से चुन लिया जाएगा या फिर मतदान प्रक्रिया से अध्यक्ष का चयन होगा दोनों ही बातों का फैसला मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में हो जाएगा। भाजपा जहां 7 पार्षदों के दम पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाने के जुगाड़ में लगी है। वही कांग्रेसी खेमा अध्यक्ष पद को लेकर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:43 PM (IST)
नगर परिषद सुजानपुर को आज मिलेगा अध्यक्ष
नगर परिषद सुजानपुर को आज मिलेगा अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : नगर परिषद सुजानपुर का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया जाएगा या फिर मतदान से चयन होगा। इसका फैसला मंगलवार को होगा। भाजपा जहां सात पार्षदों के दम पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाने के जुगाड़ में है वहीं कांग्रेसी चुप्पी साधे बैठे हैं। लेकिन फिर भी कौन मैदान में उतर आए यह कुछ नहीं कहा जा सकता है।

loksabha election banner

सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर रमन भटनागर का कब्जा था लेकिन उनके खिलाफ भाजपा के पांच पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही अध्यक्ष रमन भटनागर ने पद त्यागपत्र दे दिया थ। एसडीएम शिवदेव ¨सह ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया था। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वार्ड छह से पार्षद अशोक मेहरा के नाम पर चर्चा की जा रही है उन्हें ही अध्यक्ष पद प्राप्त होगा, ऐसा अटकलों का दौर जारी है।

एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी नगर परिषद शिवदेव ¨सह ने बताया मंगलवार को सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय सुजानपुर में अध्यक्ष के लिए चयन के लिए बैठक होगी।

उधर, भाजपा समर्थित वार्ड छह के पार्षद अशोक मेहरा ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से उन्होंने वार्ड सदस्य का चुनाव जीता था। अध्यक्ष पद को लेकर उनका नाम लिया जा रहा है जिसे वह सौभाग्य मानते हैं फिर भी पार्टी हाईकमान का जो फैसला होगा उसका सम्मान किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.