Move to Jagran APP

स्वस्थ्य कर्मचारियों को विधायक ने दिए मास्क

स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू ने रविवार को गलोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ नर्स आशा वर्कर एवं अन्य कर्मचारियों को एन-95 मास्क भेंटकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 04:58 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 04:58 PM (IST)
स्वस्थ्य कर्मचारियों को विधायक ने दिए मास्क
स्वस्थ्य कर्मचारियों को विधायक ने दिए मास्क

संवाद सहयोगी, नादौन : स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू ने रविवार को गलोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ नर्स, आशा वर्कर एवं अन्य कर्मचारियों को एन-95 मास्क भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है और हमें और सजग रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर उनके साथ नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, गलोड़ कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन प्रेम चंद, गाहली पंचायत प्रधान कपिल कुमार, हड़ेटा पंचायत प्रधान संजय शर्मा, लहडा पंचायत प्रधान कमलजीत, गोईस पंचायत प्रधान राजीव बिट्टू, पन्याली पंचायत प्रधान वीना बन्याल, सरेडी पंचायत प्रधान कुसुम लता, जिला कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, गलोड़ खास उपप्रधान संजीव शर्मा, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज धीमान, भागीरथ कौशल, बूथ प्रभारी देवी दास, पंजाब सिंह कौशल, अश्वनी कुमार, पुरषोत्तम, सोनी, रविंद्र लखनपाल मौजूद रहे।

loksabha election banner

---------

रोगी सेवा सभा को सौंपी सहयोग राशि

संवाद सहयोगी, भोटा : लोहडर पंचायत के रोपड़ी गांव की महिला मंडल प्रधान कमला देवी व सदस्यों ने गांव के लोगों से पैसे इकट्ठा करके 13 हजार 50 रुपये की राशि धर्मार्थ सहित एवं रोगी सेवा सभा भोटा को भेंट की। यह राशि महिला मंडल रोपड़ी की प्रधान के पति रिखि राज व प्रकाश चंद ने रोगी सेवा सभा के सदस्यों पंकज गुप्ता, अनिल कानूगो व रमेश कानूगो को रविवार को भोटा में भेंट की। रोगी सेवा के सदस्यों पंकज गुप्ता, अनिल कानूनगो, रमेश कानूगो ने महिला मंडल की प्रधान कमला देवी व सभी महिला मंडल सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.