कमलाह में तेंदुए के आतंक से सहमे लोग
विकास खंड नादौन के अंतर्गत बाबा मेहरदास गौशाला कमलाह-भौंटी के संचालक तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। गत माह रात के समय इस गोशाला के गौधन पर तेंदूए ने हमला कर के एक बछड़े
संवाद सहयोगी, नादौन : विकास खंड नादौन के अंतर्गत बाबा मेहरदास गोशाला कमलाह-भौंटी के संचालक तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। पिछले माह भी तेंदुए ने एक बछड़े को नोच डाला था। जोकि उपचार के बाद मर गया था। इसके बाद गोशाला संचालकों व ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने पर भी कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे ग्रामीणों में रोष है। गोशाला प्रधान बली राम, सचिव महिंद्र, पूर्व प्रधान अनिल शर्मा, अशोक, संजीव व संजू ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद दहशत का माहौल है क्योंकि शाम ढलते ही जंगल में तेंदुआ दहाड़ने लग जाता है। तेंदुए से गायों को बचाने के लिए रात को पहरा दिया जा रहा है। इस समय गोशाला में 26 गायें हैं। इनका खर्च ग्रामीण व दानी सज्जनों के सहयोग से चलता है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर वन विभाग के आरओ ने कहा कि मामला आज ही ध्यान में आया है। अधिकारियों को सर्वेक्षण के आदेश दिए गए हैं।