विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टाफ नर्स की 25, तो जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक... HPSSC ने तय की भर्ती परीक्षा की तारीखें

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:46 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स और कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी पदों की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।

सहायक स्टाफ नर्स और कनिष्ठ कार्यालय सहायक की भर्ती परीक्षा की तारीख तय।

सहायक स्टाफ नर्स और कनिष्ठ कार्यालय सहायक की भर्ती परीक्षा की तारीख तय।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स और कनिष्ठ कार्यालय सहायक सूचना प्रौद्योगिकी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां तय कर दी हैं।

सहायक स्टाफ नर्स के पोस्ट कोड 26044 की भर्ती परीक्षा 25 सितंबर को होगी। वहीं, कनिष्ठ कार्यालय सहायक सूचना प्रौद्योगिकी के पोस्ट कोड 26001 की भर्ती परीक्षा 28, 29 और 30 सितंबर तथा एक अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

दोनों भर्तियों के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना अनुक्रमांक दर्ज करना होगा।

परीक्षा केंद्र और अनुक्रमांक की जानकारी भी अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन पर संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी।आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे प्रवेश पत्र जारी होने तक आयोग की वेबसाइट के साथ मोबाइल संदेश और ईमेल नियमित रूप से जांचते रहें।

परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 01972-222204 दूरभाष नंबर पर भी जानकारी ली जा सकती है।

राज्य चयन आयोग ने बताया कि पोस्ट कोड 26044 के तहत सहायक स्टाफ नर्स के पदों के लिए परीक्षा 25 सितंबर को तथा पोस्ट कोड 26001 के तहत कनिष्ठ कार्यालय सहायक सूचना प्रौद्योगिकी के पदों के लिए परीक्षा 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक होगी।

दोनों भर्तियों के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र और अनुक्रमांक की जानकारी अभ्यर्थियों को मोबाइल संदेश के माध्यम से भी दी जाएगी।