विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल JE सिविल भर्ती का रिजल्ट घोषित, 6726 में से 372 उम्मीदवारों को सफलता; वेरिफिकेशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:24 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों के लिए आयोजित सीबीटी का परिणाम घोषित कर ...और पढ़ें

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. JE सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित।

  2. 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सफल।

  3. शारीरिक शिक्षा व संस्कृत शिक्षक परीक्षा 27 अक्टूबर को।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों को पोस्ट कोड-26016 के अंतर्गत ट्रेनी आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

यह परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए 8192 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6726 ने सीबीटी दिया था। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 372 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है, जोकि 15 अक्टूबर से आरंभ होगी।

इसका शेड्यूल अलग से तय किया जाएगा। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आइडी पर दी जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की भर्ती परीक्षा 27 को

 हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने शारीरिक शिक्षा अध्यापकों और संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि शारीरिक शिक्षा अध्यापक (प्रारंभिक) पोस्ट कोड-26024, 

संस्कृत शिक्षक पोस्ट कोड-26023 और शिक्षक (शारीरिक शिक्षा) पोस्ट कोड-26035 की सीबीटी परीक्षा 27 अक्टूबर को होगी। डा. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर एक लिंक का प्रविधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।