आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में अहम योगदान दे रहे गृहरक्षक
देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय गृह रक्षकों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि गृहरक्षक जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
संवाद सहयोगी, नादौन : कमांडेंट अजय बोध ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय गृह रक्षकों का अहम योगदान रहता है। गृहरक्षक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर सेवाएं दे रहे हैं। वह बुधवार को नादौन में स्थित गृह रक्षक प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुई गृहरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गृहरक्षकों के आठ चालक पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसमें पारदर्शिता बरतने के लिए युवकों के शारीरिक परीक्षणों के लिए विशेष तौर पर एक प्रशिक्षित कोच तथा ड्राइ¨वग परीक्षण के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम से प्रशिक्षण अधिकारी की सेवाएं ली जा रही हैं। इस भर्ती के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु रखी गई है।