विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल का युवा बना भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, माता-पिता ने बताई सफलता की कहानी

By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 06 Sep 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

हमीरपुर के निश्चल पटियाल ने बेंगलुरु में प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर का पद हासिल किया ...और पढ़ें

फ्लाइंग ऑफिसर बने हमीरपुर के निश्चल पटियाल।

फ्लाइंग ऑफिसर बने हमीरपुर के निश्चल पटियाल।

HighLights

  1. निश्चल पटियाल हमीरपुर से भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने।

  2. बेंगलुरु में प्रशिक्षण पूरा कर हासिल की यह गौरवपूर्ण उपलब्धि।

  3. उनकी सफलता को माता-पिता ने मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।

संवाद सहयोगी, भोटा (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर का युवा भारतीय वायु सेना में अधिकारी बना है। बड़सर क्षेत्र के पाहलू निवासी निश्चल पटियाल ने बेंगलुरू में फ्लाइंग ऑफिसर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में खुशी की लहर है। 

निश्चल की सफलता पर उन्हें बधाई देने के लिए घर पर लोगों का पहुंचना लगातार जारी है। निश्चल पटियाल ने प्रशिक्षण के दौरान कड़ी मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

भारतीय वायु सेना में अधिकारी के रूप में चयन उनके परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि से पाहलू पंचायत ही नहीं, बल्कि जिला हमीरपुर और पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

पिता होटल मैनेजर, मां शिक्षिका

निश्चल पटियाल के पिता बलवंत सिंह पटियाल एक इंटरनेशनल होटल में असिस्टेंट मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता सरोज कुमारी सरकारी स्कूल बैरी में अध्यापिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

अनुशासन और निरंतर प्रयासों से पाई सफलता

परिवार के सदस्यों ने निश्चल की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। निश्चल की नियुक्ति की खबर मिलते ही रिश्तेदारों, ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने परिवार को बधाई दी। 

लोगों ने उम्मीद जताई कि निश्चल भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट सेवाएं देकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के 44 विद्यार्थी जापान के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, 650 ने किया था आवेदन; CM ने किया संवाद