Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Rain: हमीरपुर में भारी बारिश से आई बाढ़ में बह गया पुल, भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित, VIDEO

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 01:39 PM (IST)

    Himachal Pradesh Rain हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हमीरपुर के भोरंज में जाहू-भरेड़ी मार्ग पर बना पुल बह गया जिससे कई गांव का संपर्क टूट गया। भ ...और पढ़ें

    Hero Image
    जिला हमीरपुर के जाहू-भरेड़ी मार्ग पर बहा पुल। जागरण

    सुनील शर्मा, जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश गत रात को भारी बारिश के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल में जाहू-भरेड़ी सड़क पर बना पुल नाले में आई बाढ़ में बह गया। इस कारण लोगों की आवाजाही थम गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार देर रात से हो रही मूसलधार बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां कई स्थानों पर भूस्खलन और जलभराव से सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है, वहीं नदी-नाले उफान पर आने से ग्रामीणों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

    भरेड़ी से जाहू मार्ग पर नालटू के समीप पुल ढह जाने से यह सड़क पूरी तरह बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों की आवाजाही पर संकट खड़ा हो गया है। इससे न केवल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई हो रही है, बल्कि जरूरी सामान की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। 

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़े मार्गों को शीघ्र बहाल किया जाए और क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कार्य तुरंत शुरू हो।

    भारी बारिश के कारण ये सड़कें भी बंद 

    भारी बारिश से उपमंडल के विभिन्न मार्ग पूरी तरह ठप हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बस्सी से सुलगवान (लगमनवीं मार्ग), भरेड़ी-धमरोल-जाहू मार्ग, बस्सी से भरेड़ी मार्ग और बसी से जाहू (बाह्नवीं मार्ग) यातायात के लिए बंद हो गए। हालांकि राहत की बात यह है कि विभागीय कर्मियों के प्रयासों के बाद बस्सी से जाहू (बाह्नवीं मार्ग) सड़क को खोल दिया गया है। इससे लोगों को आंशिक राहत मिली है।

    बस्सी से भरेड़ी मार्ग खोल दिया गया था, लेकिन चीड़ का वृक्ष गिरने से फिर बंद ही गया। भरेड़ी से जाहू वाया बडैहर सड़क मार्ग खुल है, लेकिन वाया जोल कोहटा सड़क मार्ग बंद है।

    फसलों को भी नुकसान, मक्की पानी में डूबी

    बरसात के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों व बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर खड़ी मक्की की फसल पानी में डूब गई है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों के घरों में भी नमी भर दी है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।  

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: धर्मपुर में आधी रात दरका पहाड़, पूरे गांव पर मंडराया खतरा; 39 घर खाली करवाए, VIDEO

    प्रशासन ने जारी की एडवायजरी

    प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। विभागीय टीमें प्रभावित सड़कों को बहाल करने में जुटी हुई हैं, लेकिन लगातार बरसात से कार्य में दिक्कतें पेश आ रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होते ही क्षति का आकलन कर बहाली कार्य तेज़ किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Himachal: आनलाइन होगी राजस्व अदालतों में सुनवाई, कैशलेस भुगतान से रुकेगा भ्रष्टाचार, नए सिस्टम की 7 विशेषताएं