यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हमीरपुर में बाढ़ का कहर, अनुराग ठाकुर की राहत सामग्री और मोबाइल स्वास्थ्य सेवा बनी ग्रामीणों का सहारा
हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सुजानपुर के चबूतरा गांव में बाढ़ और भूस्खलन पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी। ...और पढ़ें

HighLights
- अनुराग ठाकुर ने चबूतरा में भेजी राहत सामग्री
- मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा मुफ्त इलाज
- प्राकृतिक आपदा से चबूतरा में भारी नुकसान
जागरण संवाददाता , हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चबूतरा गांव में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने की शुरुआत कर दी है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने चबूतरा गांव में प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए राशन सामग्री व सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मोबाइल मेडिकल वैनों को भेजने का काम किया है।
चबूतरा गांव पहुंच कर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने लोगों का निःशुल्क जांच, उपचार कर दवा वितरित कर रही है।
गौरतलब है कि प्राकृतिक आपदा के कारण सुजानपुर के चबूतरा गांव में परिवारों के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।
जिससे लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण गहरे संकट में हैं- ऐसे में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से पीड़ितों की हरसंभव सहायता का प्रयास किया जा रहा है।
