Himachal Election: पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने गृह जिला में संभाला मोर्चा, एक दिन में 8 से 10 जगह कर रहे प्रचार
Himachal Election 2022 Prem Kumar Dhumal भाजपा के स्टार प्रचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल चुनाव प्रचार में काफी जोश से भाग ले रहे हैं। धूमल प्रतिदिन सुबह ही प्रचार के लिए निकल जाते हैं और देर शाम तक प्रचार को गति दे रहे हैं।
हमीरपुर, रणवीर ठाकुर। Himachal Election 2022, Prem Kumar Dhumal, भाजपा के स्टार प्रचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल चुनाव प्रचार में काफी जोश से भाग ले रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए धूमल प्रतिदिन सुबह ही प्रचार के लिए निकल जाते हैं और देर शाम तक प्रचार को गति दे रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव की तरह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एक दिन में आठ से दस स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर चुनाव प्रचार को धार देने में जुटे हुए हैं। धूमल खासकर भोरंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डा. अनिल धीमान तथा सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह के पक्ष में धड़ाधड़ प्रचार कर रहे हैं।
हमीरपुर की ग्रामीण जनता में है अच्छा रसूख
धूमल का हमीरपुर जिला की ग्रामीण जनता में अच्छा रसूख है और लोग उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में देखना भी चाहते हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर तथा बड़सर से भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।
युवा मतदाताओं में भी भर रहे जोश
पूर्व मुख्यमंत्री युवा मतदाताओं में भी जोश भर रहे हैं और उन्हें भाजपा के पक्ष मतदान करने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। नादौन विधानससभा क्षेत्र में भी धूमल भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री के लिए नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं।
दोनों पुत्र भी प्रचार के लिए मैदान में
धूमल के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, आइपीएल के चैयरमैन अरुण धूमल भी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार देने में मोर्चा संभाले हुए हैं।
Himachal Weather: हिमाचल में चुनाव से पहले जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात, मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम