Move to Jagran APP

Himachal Election 2022: अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा भाजपा का संकल्प पत्र

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र को हिमाचल के विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला दस्तावेज बताया है। हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास भारतीय जनता पार्टी ने ही सुनिश्चित किया है।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2022 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 07:13 PM (IST)
Himachal Election 2022: अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा भाजपा का संकल्प पत्र
Himachal Election 2022: अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा भाजपा का संकल्प पत्र।

सुजानपुर, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र को हिमाचल के विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला दस्तावेज बताया है। हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास भारतीय जनता पार्टी ने ही सुनिश्चित किया है और आगे भी इसी क्रम को जारी रखने के लिए हमने अपना संकल्प पत्र हिमाचल की जनता के सामने रखा दिया है। यह संकल्प पत्र हिमाचल के विकास को नए पंख लगाने वाला, प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला दस्तावेज है। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य एवं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा में सात जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हिमाचल फिर एक बार डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार खड़ा है और यह संकल्प पत्र युवाशक्ति को नई ऊर्जा देने वाला, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण, किसानों बागवानों की मुस्कान में बढ़ोत्तरी करने समेत सभी वर्गों को हितों को आगे लेकर बढ़ने वाला ब्लूप्रिंट है। नरेन्द्र मोदी ने संकल्प से सिद्धि का मंत्र दिया है और हमारा यह संकल्प पत्र विकास के सभी पैमानों पर हिमाचल को देश का अव्वल राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

महिला विकास व सशक्तीकरण पर जोर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि संकल्प पत्र में महिला विकास और सशक्तीकरण पर विशेष जोर है। छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक की बच्चियों को साइकिल मिलेगी और कालेज जाने वाली बेटियों को स्कूटी मिलेगी। गर्भवती महिलाओं को अब 6000 नहीं बल्कि 25000 रुपये की मदद मिलेगी। युवतियों को शादी के समय जो शगुन मिलता था वह अब 31000 नहीं 51000 रुपये मिलेगा। इस घोषणा पर विशेष बल दिया कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh Election 2022: आनी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले- पड़ोसी का चाहिए साथ तभी बदलेंगे रिवाज

यह भी पढ़ें : Himachal Election: प्रतिभा बोलीं- पहाड़ी चढ़ी या उतरी यह नहीं सुनना चाहते, हिमाचल को क्या दिया यह बताएं मोदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.