Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hamirpur Lok Sabha Chunav Result 2024: कंगना के बाद अब अनुराग ठाकुर ने भी मारी बाजी, सतपाल रायजादा को इतने वोटों से दी शिकस्त

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:16 PM (IST)

    Hamirpur Lok Sabha Election Result हमीरपुर लोकसभा सीट हिमाचल प्रदेश की चार सीटों में से एक हॉट सीट है। इस पर भाजपा के प्रत्‍याशी अनुराग सिंह ठाकुर और कांग्रेस के प्रत्‍याशी सतपाल सिंह रायजादा के बीच सीधा मुकाबला था। अनुराग ठाकुर इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा को 182357 वोटों के अंतर से हराया है।

    Hero Image
    Hamirpur Lok Sabha Election Result: हमीरपुर सीट से मैदान में 12 प्रत्‍याशी मैदान

    डिजिटल डेस्‍क, हमीरपुर। हमीरपुर लोकसभा सीट हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट (Hamirpur Lok Sabha Chunav Result 2024) मानी जाती है। इस बार इस सीट से 12 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी के अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) इस सीट से विजयी बन चुके हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा के साथ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल की संसदीय सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर को कुल वोट 607068 मिले हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सतपाल रायजदा को 424711 वोट मिले हैं। जीत का अंतर 182357 मतों से है।

    ये उम्‍मीदवार थे मैदान में 

    इस सीट से निर्दलीय रमेश चंद सारथी, बहुजन समाज पार्टी से हेम राज, निर्दलीय गोपी चंद, निर्दलीय गरीब दास कटोच, एकम स्नातन भारत दल से अरूण अंकेश स्याल, भारतीय जवान किसान पार्टी से कुलवंत सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से जगदीप कुमार, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से सुमित, निर्दलीय सुरेन्द्र कुमार और नंदलाल भी चुनावी मैदान में थे।

    2019 में भाजपा ने दर्ज की थी जीत

    साल 2019 में लोकसभा चुनाव में हमीरपुर से भाजपा प्रत्‍याशी अनुराग ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस से राम लाल ठाकुर और बहुजन समाज पार्टी से देशराज भी चुनावी मैदान में उतरे थे। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर को 399572 वोटों के अंतर से हरा दिया था।

    यह भी पढ़ें: Himachal Exit Poll Result 2024 Live: किंग को क्वीन ने दी शिकस्त, चारों सीट पर BJP फतेह; देखिए सटीक एग्जिट पोल