Move to Jagran APP

कुलदीप राठौर बोले, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में होगा जोश और होश का समन्‍वय; अनुराग पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र कर दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पूरा अधिमान दिया जाएगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 04:41 PM (IST)
कुलदीप राठौर बोले, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में होगा जोश और होश का समन्‍वय; अनुराग पर साधा निशाना
कुलदीप राठौर बोले, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में होगा जोश और होश का समन्‍वय; अनुराग पर साधा निशाना

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र कर दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पूरा अधिमान दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी संगठन की कार्यकारिणी में जोश व होश का पूरा समन्वय होगा। मैंने संगठन के एक वर्ष के कार्यकाल में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इक्ट्ठा किया है। साथ ही गुटबाजी के उभरने पर भी विराम लगाया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हमीरपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही स्थान व महत्व दिया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन में किसी भी तरह की अनुशासहीनता करने वालों को काेई स्थान नहीं दिया जाएगा। राठौर ने कहा जिला अध्यक्षों व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा भी शीघ्र ही कर दी जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही प्रदेशभर के हर जिले का दौरे शुरू कर दिए जाएंगे। राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन बड़ा स्थान रखता है उसके बाद ही कांग्रेस कार्यकर्ता का स्थान है।

पत्रकारों के सवाल के जबाव में उन्‍होंने कहा कांग्रेस सेवादल से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी से बड़ा अपने को नहीं समझना चाहिए और पार्टी के किसी नेता या कार्यकर्ता से गिला शिकवा हो तो पार्टी में उसके लिए दरवाजे खुले हैं। राठौर ने कहा दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के दिन रात मेहनत कर प्रचार किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के विधायक व सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। युवा कांग्रेस व एनएसयूआई को मजबूत किया जाएगा।

भाजपा नेताओं को आढ़े हाथ लेते हुए कहा कि पहली बार हिमाचल से सबंध रखने वाले नेता व मंत्री लोकतंत्र की मर्यादा भूल गए और फिर उन पर चुनाव आयोग ने शिकंजा तक कस दिया। उन्होंने कहा भाजपा का प्रचार तो ऐसा रहा है कि उसने सगे भाई से ही भाई को लड़ा कर रख दिया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने प्रदेश की जनता की समस्याओं की परवाह ने करते हुए दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में डटे रहे, जो प्रदेश की जनता के हित में नहीं है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजेंद्र जार, प्रदेश पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा, पंचायत प्रधान सुदर्शन शर्मा, नरेश लखनपाल, शगुन दत्त शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.