सुजानपुर में पेंशनर्स की समस्याओं का किया समाधान
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ सुजानपुर खंड इकाई की मासिक बैठक खंड प्रधान वेद प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को मेन बाजार सुजानपुर में संपन्न हुई, जिसका संचालन महासचिव जैसी राम बिम्मल ने किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : हिम आंचल पेंशनर्स संघ सुजानपुर की बैठक प्रधान वेद प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। बैठक में पेंशनर्स की पेंशन, चिकित्सा बिलों आदि समस्याओं का निदान भी किया गया तथा पदाधिकारियों को पुरानी सभी रसीद बुकें वापस करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर खंड कोषपाल जगत राम ठाकुर, मनोरमा देवी, मस्त राम चौधरी, राज नेत्र जम्बाल, अमर शक्ति मट्टू, धनी राम, मनोरमा कुमारी, रमेश धीमान, महेश गुप्ता, अनिल डोगरा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें