हृदयाघात से अधिशाषी अभियंता का निधन
संवाद सहयोगी नादौन नादौन निवासी अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार का वीरवार सुबह नौ बजे हृद
संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन निवासी अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार का वीरवार सुबह नौ बजे हृदयाघात से निधन हो गया।
52 वर्षीय अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार वीरवार को जब गाड़ी में ड्यूटी के लिए हमीरपुर जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने वाहन सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और बेहोश हो गए। इस मौके पर लोग एकत्रित हो गए। इस संबंध में लोगों ने स्वजनों को जानकारी दी। स्वजन तुरंत अशोक को नादौन अस्पताल ले गए जहंा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक लेखराज ने बताया कि अशोक कुमार की अस्पताल पहुंचाने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार अपने पीछे पत्नी एक बेटा जोकि दसवीं कक्षा में पढ़ता है और बेटी ग्रेजुएशन कर रही है को छोड़ गए हैं। अतिरिक्त थाना प्रभारी चुन्नीलाल ने स्वजनों के बयान दर्ज किए हैं। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।