छत्रैल में 25 लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए
केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड बनाने का कार्य टौणी देवी खंड की बारीं पंचायत में गति पकड़ने लगा है।। इसी कड़ी में छत्रैल गांव में रविवार को लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 06:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, टौणी देवी : आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड बनाने का कार्य टौणी देवी खंड की बारीं पंचायत में शुरू हो गया है। रविवार को छत्रैल गांव में लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए। लोकमित्र केंद्र बारीं के संचालक पंकज आर्य ने बताया कि करीब 25 लोगों के कार्ड बनाए गए। आगामी दिनों में भी कार्ड बनाए जाएंगे। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य प्रेम लता, वार्ड सदस्य ललिता देवी, मस्तराम, प्रेम ¨सह व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें