कुपोषण के खिलाफ किया जागरूक
बाल विकास परियोजना सुजानपुर टीहरा ने पंचायत पनोह व सपाहल में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : बाल विकास परियोजना सुजानपुर टीहरा ने पंचायत पनोह व सपाहल में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। इसमें वृत्त पर्यवेक्षक रीता रानी ने कुपोषण को दूर करने के लिए संतुलित आहार का सेवन करने का महत्व बताया। हर माह आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे का वजन किया जाता है तथा उसकी वृद्धि की निगरानी की जाती है। उन्होंने कहा कि गर्भवती व धात्री महिलाओं को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें