विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमीरपुर में शादी समारोह शराब पीने के बाद झगड़ा और मारपीट, गाली-गलौच और धक्का-मुक्की से बिगड़ा माहौल

Published: Wed, 01 Oct 2025 02:50 PM (IST)

हमीरपुर में एक शादी समारोह में शराब पीने के बाद झगड़ा और मारपीट हो गई जिसमें एक युवक घायल हो ...और पढ़ें

शादी में शराब पीने के बाद मारपीट, पत्थरबाजी में एक घायल (प्रतीकात्मक फोटो)
शादी में शराब पीने के बाद मारपीट, पत्थरबाजी में एक घायल (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. शराब के नशे में शादी में मारपीट
  2. युवक घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
  3. गाली-गलौच के बाद बढ़ा विवाद

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के गांव वरालू में शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पत्थरबाजी और मारपीट तक पहुंच गया। शिक्षा विभाग में कार्यरत अश्वनी कुमार ने बताया कि 25 और 26 सितंबर को गांव में एक शादी थी।

कार्यक्रम के बाद विपन कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार और वह खुद शराब पीने के लिए सड़क किनारे बैठ गए।शराब पीने के बाद विपन और अनिल में कहासुनी हो गई। विपन ने पत्थर उठाकर अनिल के जबड़े पर वार कर दिया।

इसी बीच जब अश्वनी ने बीच-बचाव किया तो विपिन ने उस पर भी पत्थर फेंक दिया, जिससे उसकी नाक, दाहिने हाथ और टांग में चोट लग गई। गाली-गलौच और धक्का-मुक्की से माहौल बिगड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी मामलों की पुष्टि एसपी भगत सिंह ने की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।