Move to Jagran APP

विशाल बने जिला सहकारी विकास संघ समिति के उपाध्यक्ष

जिला सहकारी विकास संघ समिति के उपाध्यक्ष रतन चंद डोगरा जोकि कांग्रेस समर्थक थे, उन्हें पदमुक्त करके भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल पठानिया को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 04:46 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 04:46 PM (IST)
विशाल बने जिला सहकारी विकास संघ समिति के उपाध्यक्ष
विशाल बने जिला सहकारी विकास संघ समिति के उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, हमीरपुर :

loksabha election banner

जिला सहकारी विकास संघ समिति के उपाध्यक्ष कांग्रेस समर्थित रतन चंद डोगरा को पदमुक्त करके भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल पठानिया को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। नैतिकता के आधार पर डोगरा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। डोगरा के स्थान पर विशाल पठानिया की तैनाती हुई है।

इस अवसर पर सहकारी विकास संघ समिति के अध्यक्ष यशवीर ¨सह पटियाल, निर्देशक पुरुषोत्तम परमार, देवराज शर्मा, अनिल ठाकुर, विशाल पठानिया आदि उपस्थित थे।

वहीं, सहकारी विकास संघ समिति की बैठक अपने कार्यालय में हुई। जिसमें विशाल पठानिया को उपाध्यक्ष चुना गया। विशाल पठानिया ने उपाध्यक्ष घोषित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उसे पूरी तरह से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न सहकारी सभा समिति सदस्यों व गैर सरकारी सरकारी सदस्यों, कर्मचारियों को समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाकर जागरूक किया जाएगा। पठानिया ने निर्देशक मंडल के सदस्यों का चयन करने के लिए आभार जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.