Move to Jagran APP

वीरेंद्र ठाकुर बने सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को सुजानपुर विस क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए टौणी देवी मंदिर परिसर में सुजानपुर के सभी बूथ अध्यक्षों के साथ मीटिग रखी गई। इस बैठक में चुनाव प्रभारी यशपाल ठाकुर और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी विशेष तौर से भाग लिया। सुजानपुर क्षेत्र के सभी बुथ अध्यक्षों की सहमति वीरेंद्र ठाकुर पर दिखी कार्यक्रम के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों की एक ध्वनि और एक स्वर में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर गांव व पंचायत भेरडा के लिए आवाज उठाई जिसके उपरांत चुनाव प्रभारी यशपाल शर्मा ने

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 08:42 PM (IST)
वीरेंद्र ठाकुर बने सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष
वीरेंद्र ठाकुर बने सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को सुजानपुर विस क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए टौणी देवी मंदिर परिसर में सुजानपुर के सभी बूथ अध्यक्षों के साथ मीटिंग रखी गई। बैठक में चुनाव प्रभारी यशपाल ठाकुर और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी विशेष तौर से भाग लिया। सुजानपुर क्षेत्र के सभी बुथ अध्यक्षों की सहमति वीरेंद्र ठाकुर पर दिखी। कार्यक्रम के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों की एक ध्वनि और एक स्वर में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर गांव व पंचायत भेरडा के लिए आवाज उठाई जिसके उपरांत चुनाव प्रभारी यशपाल शर्मा ने सर्वसम्मति से वीरेंद्र ठाकुर को मंडल अध्यक्ष के लिए नामित किया। कार्यक्रम के दौरान धूमल ने भी सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए सभी लोग इसी प्रकार मिलजुल कर कार्य करें और भारतीय जनता पार्टी और मजबूत बनाएं। धूमल ने पूर्व मंडल सदस्यों और अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह का भी धन्यवाद किया धूमल ने कहा कि वह वीरेंद्र ठाकुर की कार्यशैली पर भरोसा करते है। सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाले समय में वीरेंद्र ठाकुर संगठन को और भी सक्षम और सशक्त बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र ठाकुर ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, जिला परिषद चेयरमैन राकेश ठाकुर, महामंत्री अनिल शामा, पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, सुमन चौहान, अंकुश गुप्ता, प्यार चंद, प्रकाश सडियाल, सुनील ठाकुर व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.