Move to Jagran APP

सुक्खू ने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

नादौन विधानसभा के सेरा गांव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पंचायतों से बुजुर्ग कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को पहले चरण में शाल पहना कर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक नादौन सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यक्रम अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चन्द ने की। इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के आए लगभग 200 वरिष्ठ बुजुर्ग कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 09:36 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:33 AM (IST)
सुक्खू ने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
सुक्खू ने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, नादौन : विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सेरा गांव में कांग्रेस के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने की। सुक्खू ने कहा कांग्रेस जब भी सत्ता व विपक्ष में रही तो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में संघर्ष किया। ऐसे कार्यकर्ताओं व उनके परिवारों का सम्मान होना चाहिए। आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, अतुल कड़ोहता, मेजर स्याल, बोधराज जैन, मदन रतन, कैप्टन किरपा राम, डॉक्टर मोहन लाल, नानक चंद, मनसा राम, भागीरथ शर्मा, मुंशी राम लखनपाल, कैप्टन रत्न चंद, जयकिशन, अमरो देवी, मास्टर निक्का राम, बर्फी राम, मेहर चंद, पुरुषोत्तम चंद, प्रताप चंद आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.