लेफ्टिनेंट के रूप में अनुराग ने पूरे किए तीन वर्ष : भाजयुमो
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली एवं मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित समस्त युवा मोर्चा टीम ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को टेरिटोरियल आर्मी 3 वर्ष पूरा होने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर सेना में नियमित रूप से सेवाएं देने वाले भाजपा के पहले सांसद और मंत्री हैं। साल 2016 में अनुराग ठाकुर टेरिटोरियल आर्मी में नियमित रूप
जागरण संवाददाता, हमीरपुर :
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली एवं मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित समस्त युवा मोर्चा टीम ने सोमवार को जारी बयान में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को टेरिटोरियल आर्मी तीन वर्ष पूरा होने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर सेना में नियमित रूप से सेवाएं देने वाले भाजपा के पहले सांसद और मंत्री हैं। साल 2016 में अनुराग ठाकुर टेरिटोरियल आर्मी में नियमित रूप से सेवा देने वाले भाजपा के पहले सांसद बने। अनुराग ठाकुर 124/6 सिख रेजिमेंट में कमीशंड लेफ्टिनेंट ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भोपाल और दिल्ली में सेना की ट्रेनिग की है। अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए, 16वीं लोकसभा में पार्टी मुख्य सचेतक, भाजयुमो के लगातार तीन बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति आइटी, टेलीकॉम, सूचना एवं प्रसारण, पोस्टल, पूर्व सदस्य लोक लेखा समिति, पूर्व सदस्य विद्युत मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, पूर्व में भारत प्रतिनिधि, विश्व व्यापार संगठन संसदीय संचालन समिति एवं 16वीं लोकसभामें सदन में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।