विधायक को कोसने की बजाय अपने काम गिनाएं भाजपाई
विधायक राजेंद्र राणा को कोसने की बजाए सुजानपुर के हताश व निराश भाजपा नेता व कार्यकर्ता कभी यह भी बता दिया करें कि उनकी पार्टी ने सुजानपुर विस क्षेत्र के लिए क्या-क्या काम किए हैं। यह बात जारी प्रेस विज्ञप्ति में सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष गुप्ता व महासचिव अशोक राणा ने कही। उन्होंने सवाल किया कि यह लोग बताएं कि अगर काम करवाए थे तो अपने सीएम कैंडीडेट को क्यों हरवाया। उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा नेता हवा में ही बातें कर विकास के झूठे दावे करते थे और अब भी इनका वही हाल है।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : विधायक राजेंद्र राणा को कोसने की बजाय भाजपाई सुजानपुर विस क्षेत्र के लिए किए काम गिनवाएं। यह बात यहां जारी बयान में सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष गुप्ता व महासचिव अशोक राणा ने कही। उन्होंने सवाल किया कि यह लोग बताएं कि अगर काम करवाए थे तो अपने सीएम उम्मीदवार को क्यों हरवाया। उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा नेता हवा में ही बातें कर विकास के झूठे दावे करते थे और अब भी इनका वही हाल है। भाजपा नेता बस विकास रूकवाने का काम करते हैं जबकि विधायक राजेंद्र राणा विकास करवाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि हार के बाद भाजपा की दुर्गति के लिए जिम्मेदार इन भाजपा नेताओं को आसमान से उतरकर धरातल पर काम करना चाहिए।