संपर्क मार्ग निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
विकास खंड नादौन की बल्डूहक पंचायत के टोप से बमनेहड़ गांव तक बनने जा रहे संपर्क मार्ग पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री ने विधिवत भूमि पूजन किया। अपने संबोधन में विजय अग्रिहोत्री ने कहा कि नादौन क्षेत्र के विकास में अब धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय नादौन में विकास थम सा गया था।
संवाद सहयोगी, नादौन : विकास खंड नादौन की बल्डूहक पंचायत के टोप से बमनेहड़ गांव तक बनने जा रहे संपर्क मार्ग पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने विधिवत भूमि पूजन किया। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि नादौन क्षेत्र के विकास में अब धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय नादौन में विकास थम सा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री तथा तत्कालीन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वदर सुक्खू के बीच रही खींचतान के कारण नादौन का विकास रूका रहा। अब इस संपर्क मार्ग के लिए प्रदेश सरकार ने 26 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। गोर हो कि स्थानीय लोग काफी समय से इस संपर्क मार्ग के लिए मांग कर रहे थे। कुछ समय पूर्व स्थानीय लोगों ने विजय अग्निहोत्री से इस मांग को पूरा करवाने की गुहार लगाई थी। जिसे अब सरकार ने अमलीजामा पहनाया है। इस मांग के पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यकत करते हुए विजय अग्निहोत्री व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।