प्रदेशस्तरीय पेंशनर्स दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा
हिम.आांचल पेंशनर संघ की मासिक बैठक •िाला वरिष्ठ उपप्रधान बिचित्र सिंह ठाकुर की इकाई की अध्यक्षता में पेंशनर भवन में आयोजित की गई। सर्व प्रथम बैठक में संघ सदस्य नेकराम निवासी ठनकरी अमर नाथ निवासी बैरी तथा लेखराम कटोच निवासी लुंड़री के असामयिक निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिम आंचल पेंशनर्स संघ की मासिक बैठक जिला वरिष्ठ उपप्रधान बिचित्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेशनरों की मांगों व समस्याओं के बारे 15 नवंबर को शिमला में मुख्यमंत्री से हुई मुलाक़ात की जानकारी दी गई। बैठक में 17 दिसंबर को गोहर मंडी जिला में होने वाले प्रदेश स्तरीय पेंशनर्स दिवस समारोह में शामिल होने बारे खंड पदाधिकारियों एवं पेंशनरों के साथ चर्चा के बाद प्रबंधों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में संघ सदस्य नेकराम निवासी ठनकरी, अमर नाथ, निवासी बैरी तथा लेखराम कटोच निवासी लुंड़री के असामयिक निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में भाग लेने वालों में संघ संस्थापक बीडी शर्मा, उपप्रधान लेखराम कौशल, सालीग्राम ठाकुर, सुजानपुर प्रधान वेद प्रकाश पाठक, टौणीदेवी प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, बिझड़ी प्रधान कर्म चन्द सोनी, नादौन खंड प्रधान प्रशोत्तम शर्मा, हमीरपुर प्रधान कर्म चन्द, संरक्षक कुलवंत चोपड़ा, प्रेस सचिव अनिरूद्ध डोगरा सहित कोषाध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा, महासचिव जैसी राम विमल, धर्मदास चौधरी, वरिष्ठ उपप्रधान, विचित्र सिंह ठाकुर, उपप्रधान दीप चंद शर्मा, धर्म दास चौधरी, देशराज शर्मा, राम दास, जैसी राम पुरी, रमेश चंद शर्मा, सुभाष शर्मा, नानक चंद शर्मा, बलवीर ठाकुर, प्रकाश चन्द कमल, तारा चंद, धर्म सिंह नुघाल चन्द्र पाल, हेमराज, प्रताप सिंह ठाकुर, भूमि देव शर्मा, अमरनाथ, सुनील कुमार, धर्म सिंह ठाकुर, अजीत कुमार, बंसी राम, जोगिन्द्र पुंडीर, राम आसरा, हरवंश कतना सहित अन्य पेंशनरों ने भाग लिया।