भाजपा की दुर्गति कर जनता ने जाहिर किया रोष : राजेंद्र राणा
सुजानपुर : विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा व विधानसभा
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा व विधानसभा की सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजों में भाजपा की दुर्गति हुई है। इससे यह साफ पता चलता है कि देश की जनता अब वादाखिलाफी के लिए भाजपा को करारा सबक सिखाने की तैयारी में है। राणा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों की शर्मनाक पराजय यह दर्शाती है कि लोकसभा चुनावों से पहले जनता को दिखाए सपनों और भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी के हकीकत में न बदलने से अब देश की जनता का भाजपा के प्रति गुस्सा सामने आने लगा है।
विधायक राजेंद्र राणा ने वीरवार को विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का दौरा किया व ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से धनराशि जारी की लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। शेष समस्याओं को विभाग संबंधित निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र समस्याओं को दूर किया जाए ताकि लोगों को सुविधाएं प्राप्त हो सके। विधायक ने सुजानपुर की पंचायत करोट, जंदडू, लंबरी, खंनोली का दौरा किया। विधायक ने करोट पंचायत के ब्लू गांव में खंनोली के सचुई गांव में लंबरी के खनेऊ एवं छोटी गांव में और जंदड़ू गांव में लोगों की समस्याओं को सुना।