नादौन खेल छात्रावास में हॉकी ट्रायल 25 को
नादौन खेल छात्रावास के लिए हॉकी ट्रायल 25 अप्रैल को। जानकारी देते हुए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन के प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने बताया कि खेल छात्रावास हेतु हॉकी का ट्रायल 25 अप्रैल को स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 05:00 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 05:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन खेल छात्रावास के लिए हॉकी ट्रायल 25 अप्रैल को होगा। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन के प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने बताया कि खेल छात्रावास के लिए हॉकी का ट्रायल 25 अप्रैल को स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में पूरे प्रदेश भर के हॉकी के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल छठी कक्षा से लेकर जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। खेल छात्रावास के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिनका पढ़ाई सहित रहना खाना मुफ्त में होगा। ट्रायल सुबह नौ बजे से आरंभ होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें