पेंशनरों के पेंशन व चिकित्सा भत्तों का जल्द हो भुगतान
हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ हमीरपुर जिला इकाई की मासिक बैठक वरि उपप्रधान रंजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में संपन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक में जगदीश चंद शर्मा ठठवानी, भूमिदेव ठनकरी, जगदीश राम बालू व योग माया शर्मा हमीरपुर के निधन पर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया व शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिम-आंचल पेंशनर्स संघ हमीरपुर जिला इकाई की मासिक बैठक वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। सर्वप्रथम बैठक में जगदीश चंद शर्मा ठठवानी, भूमिदेव ठनकरी, जगदीश राम बालू व योग माया शर्मा हमीरपुर के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
शंभूराम जसवाल ने मंच का संचालन किया और जिला में विचाराधीन एजेंडा से अवगत करवाते हुए, जिला इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में पेंशनरों की मांगों पेंशन भत्ते की अदायगी, चिकित्सा भत्ता में बढ़ोतरी, करुणामूलक आधार पर नौकरी, एलटीसी की स्वीकृति, 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली आदि पर मंथन किया व इन पर उदासीन रवैया पर आक्रोश जताया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में पेंशनरों की निजी समस्याओं के बारे चर्चा की गई। प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदेश में चल रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए, चल रहे सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने पर जोर दिया, जबकि सभी खंड इकाईयों ने अपने कार्यकलापों बारे ब्योरा दिया।
बैठक में भाग लेने वालों में संस्थापक बीडी शर्मा, प्रदेश महासचिव योगराज शर्मा, प्रेस सचिव अनिरूद्ध डोगरा, टौणी देवी प्रधान सालीग्राम, भोरंज खंडप्रधान बलदेव शर्मा, लेख राम कौशल, सुजानपुर प्रधान वेद प्रकाश पाठक, खंड प्रधान प्रशोत्तम दास शर्मा, बिझड़ी खंड प्रधान कर्म चंद सोनी, हमीरपुर खंड प्रधान कर्म चंद, उपप्रधान रंजीत ठाकुर आदि प्रमुख रहे।
बैठक में संरक्षक कुलबंत चोपड़ा, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा, कौशल्या गिल, निशा शर्मा, माया देवी, परसराम ठाकुर, देश राज शर्मा, दीप चंद शर्मा, धर्मदास चौधरी, प्रेम कौशल, विचित्र ¨सह ठाकुर, उत्तम चंद शर्मा, जैसीराम पुरी, धर्म ¨सह ठाकुर, मदन लाल शर्मा, जो¨गदर पुंडीर, धर्म¨सह नुघाल, उत्तम शर्मा, ख्याली राम, वंशी राम, राम ¨सह, रमेश चंद, अमर ¨सह सुनील कुमार सहित अन्य पेंशनरों ने भागीदारी सुनिश्चित की।