Move to Jagran APP

लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का मिल रहा लाभ : डॉ. अनिल

- भोरंज के जाहू में स्थापित कंप्यूटरीकृत लैब का किया उदघाटन - स्वास्थ्य संबधित हेल्थ केयर हाई टेक लैव सभी सुविधाएं मिलेगी लैव में - जाहू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धीमान का स्वागत

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 06:38 AM (IST)
लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का मिल रहा लाभ : डॉ. अनिल
लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का मिल रहा लाभ : डॉ. अनिल

संवाद सहयोगी, जाहू : केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार में लोगों के हित के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़ी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा हैं। यह बात भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ अनिल धीमान ने जाहू में स्थापित हेल्थ केयर हाई टेक कंप्यूटरीकृत लैब का उद्घाटन करने के अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। स्वास्थ्य जगत प्रकाश नड्डा ने आयुष्मान भारत योजना चलाकर लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर योजना तैयार की है। जिसका लाभ जनता उठा रही हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिम केयर जैसी योजना चलाई जिसका लाभ जनता उठा रही हैं। डॉ अनिल धीमान ने प्रदेश की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जनहित में बेहतर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कंप्युटरीकृत लैब के प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा ने पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान का मुख्यातिथि के रूप में स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मंडी अध्यक्ष जैमल ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, बूथ केंद्र

loksabha election banner

के अध्यक्ष राम मैहला, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश रिकू, टैक्सी यूनियन सुलगवान के प्रधान रमन दीप व भाजपा व युवा के पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.