हमीरपुर में खुला उत्तर भारत का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज, युवाओं को मिलेंगे नए अवसर
हमीरपुर में उत्तर भारत का पहला स्वतंत्र एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज स्थापित किया गया है, जिससे स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
-1789122882780_m.webp)
हमीरपुर में खुला उत्तर भारत का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज (फाइल फोटो)
HighLights
हमीरपुर में उत्तर भारत का पहला स्वतंत्र एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज स्थापित।
चार स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रतिवर्ष 210 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश।
स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
हमीरपुर को मिली बड़ी सौगात, उत्तर भारत का पहला स्वतंत्र एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज स्थापित
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू का जताया आभार, चार पाठ्यक्रमों में हर साल 210 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश
जागरण संवाददाता , हमीरपुर
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता के चलते हमीरपुर को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम, 2021 लागू होने के बाद हमीरपुर में उत्तर भारत का पहला पूर्णतः स्वतंत्र एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज स्थापित किया गया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. वर्मा ने बताया कि कॉलेज के प्रारंभिक चरण में चार स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में 60 सीटें तथा बैचलर ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी में 30 सीटें शामिल हैं। इस तरह इन चारों पाठ्यक्रमों में कुल 210 विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष प्रवेश का अवसर मिलेगा। डॉ. वर्मा ने कहा कि कॉलेज में आगामी वर्ष तीन से चार अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाने की संभावना है। इससे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के और अधिक अवसर मिलेंगे तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज पूर्णतः स्वतंत्र संस्थान के रूप में कार्य करेगा। संस्थान के सुचारु संचालन और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानाचार्य, सहायक प्राध्यापकों और ट्यूटर्स सहित फैकल्टी के 16 नए पद सृजित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कॉलेज के लिए आवश्यक इंस्ट्रूमेंट खरीदने हेतु सात करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में एलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। रेडियोलॉजी, मेडिकल लेबोरेटरी, एनेस्थीसिया, ऑपरेशन थिएटर और डायलिसिस जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की लगातार आवश्यकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में इस संस्थान की स्थापना से हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तर भारत के युवाओं को उच्चस्तरीय व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे एक ओर स्वास्थ्य संस्थानों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा, वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
डॉ. वर्मा ने कहा कि हमीरपुर को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में इतनी बड़ी सौगात मिलना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता का प्रमाण है। उन्होंने भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं और युवाओं के रोजगार को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। डॉ. वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में यह संस्थान हमीरपुर को एलाइड हेल्थकेयर शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।